श्रीमद् भागवत कथा का शुभारभ, ग्रामीणों ने निकाली कलश यात्रा
निसं
खेतड़ी (नवयत्न) । खेतड़ी उपखंड के गोबिंददासपुरा ग्राम पंचायत के गांव कोराका की ढाणी में श्रीमद् भागवत कथा का शुभारभ किया गया। इससे पूर्व गाजे-बाजे के साथ संपूर्ण गांव के सहयोग से कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा गोगाजी धाम मेहाडा से शुरू होकर कथा स्थल कोराका की ढ़ाणी स्थित धर्मशाला परिसर में पंहुची। इस दौरान ग्रामीणों की ओर से जगह जगह कलश यात्रा का स्वागत किया गया। गई। कथा के शुभारंभ में कथावाचक आचार्य रसराज मोहित महाराज ने कथा का शुभारंभ करते हुए कथा के महात्म्य पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लेकर मन को शुद्ध करना चाहिए। हिंदू धर्म में गाय को माता का दर्जा दिया गया है, इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को गौ माता की सेवा करने से पुण्य को हासिल किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि गौ सेवा सबसे बड़ा धर्म माना गया है। शास्त्रों के अनुसार गाय का दान करना भी मनुष्य जीवन में अति महत्वपूर्ण माना गया है। ऐसे में प्रत्येक व्यक्ति को जीव जंतुओं की रक्षा के लिए आगे आकर कार्य करने चाहिए। मनुष्य की पवित्र आत्मा एवं धार्मिक अनुष्ठानों से भगवान की दृष्टि को पाया जा सकता है। मनुष्य को अपने जीवन में शुद्ध एवं सहकारी होना चाहिए, ताकि ईश्वर अपनी कृपा अपने भक्तों पर बनाकर रख सकें। हिंदू धर्म में देवी-दवताओं पूजन मात्र से ही दया दृष्टि को हासिल किया जा सकता है।
इस मौके पर बनवारी लाल शर्मा, प्रकाश चंद शर्मा हरिराम शर्मा, नौरंगी लाल शर्मा, श्याम सुंदर शर्मा, बाबूलाल शर्मा, रोहतास शर्मा सहित दर्जनों श्रद्धालुओं व सैकड़ो महिला श्रद्धालुओं ने भाग लिया।