पूर्व विधायक मालाराम गुर्जर की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

निसं
खेतड़ी (नवयत्न) । खेतड़ी कस्बे के भोपालगढ़ रोड़ स्थित सामुदायिक भवन में शुक्रवार को मालाराम विकास समिति की ओर से पूर्व विधायक मालाराम गुर्जर को पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक दाताराम गुर्जर थे, जबकि अध्यक्षता मालाराम विकास समिति अध्यक्ष दूलीचंद गुर्जर ने की। कार्यक्रम के दौरान सर्वप्रथम अतिथियों ने पूर्व विधायक की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम के संयोजक पूर्व विधायक दाताराम गुर्जर ने कहा कि मालाराम गुर्जर खेतड़ी के अजय विधायक रहे। उन्होंने खेतड़ी से लगातार तीन बार चुनाव जीता। उन्होंने कहा कि अपने परिवार में होने वाले कार्यक्रम में फालतू खर्च न करके सामाजिक कार्यक्रम आयोजित करने चाहिए, जिससे समाज में बदलाव आएगा। मालाराम गुर्जर ने खेतड़ी में रोडवेज डिपो की स्थापना कर खेतड़ी के विकास को नए आयाम दिए थे। मालाराम गुर्जर पहली बार खेतड़ी से 1977 में विधायक चुने गए थे। उस समय खेतड़ी विकास में काफी पिछड़ा हुआ था, जिन्होंने गांव गांव में शिक्षा की अलग जगह कर लोगों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। वही क्षेत्र की जनता की भावनाओं को देखते हुए बेहतर कार्य करते हुए क्षेत्र के विकास को प्रगति के पथ पर आगे बढ़ाने में अहम योगदान दिया। खेतड़ी को विकास के क्षेत्र में अग्रिम पंक्ति में लाकर खड़ा कर दिया। मालाराम विकास समिति की ओर से सामाजिक क्षेत्र में अनेक कार्य किए जा रहे हैं, जिसमें पर्यावरण संरक्षण, रक्तदान शिविर, गौ संरक्षण सहित विभिन्न कार्य किए जा रहे हैं। इस मौके पर प्रधान मनीषा गुर्जर, एडवोकेट विश्वनाथ अग्रवाल, राजेंद्र सिंह, नीतू वर्मा, डॉ पारस वर्मा, पाबूदान सिंह शेखावत, ताराचंद भांवरिया, शंकर गुर्जर, राजेंद्र गुर्जर, केवलराम, प्रकाशचंद, महावीर प्रसाद, सुनील कुमार, संजय गुर्जर, चुनीलाल चनेजा, रोहिताश। हिरालाल सहित अनेक लोग मौजूद थे।

You might also like