भव्य कलश-यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा शुरू

महेंद्र खडोलिया
श्रीमाधोपुर (नवयत्न) । निकटवर्ती ग्राम मूण्डरु के बिहारीजी चौक में पवित्र पुरुषोत्तम मास में 9 से 16 जून तक चलने वाली श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान-यज्ञ का भव्य शुभारंभ हुआ। श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान- यज्ञ को लेकर कलश -यात्रा निकाली गई जो प्रसिद्ध प्राचीन श्याम जी मंदिर से रवाना हुई। मुख्य मार्गों से होती हुई कलश- यात्रा बिहारीजी चौक पहुंची। कलश-यात्रा का जगह-जगह पुष्प-वर्षा कर स्वागत, अभिनन्दन सम्मान किया गया। बिहारीजी चौक में कथा-स्थल पर विधि-विधान से घट-स्थापना की गई। मुख्य यजमान राम कंवर ने व्यासपीठ और श्रीमद्भागवत ग्रंथ की पूजा -अर्चना की। इसके बाद कथा-व्यास पण्डित नंदकिशोर भारद्वाज ने भागवत महात्म्य का प्रसंग सुनाया। श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान-यज्ञ में बड़ी संख्या में श्रोताओं की उपस्थिति रही जिसमें मातृशक्ति की संख्या ज्यादा रही।

You might also like