शुभकरण चौरडिया पुनः अध्यक्ष निर्वाचित

श्रीराम तिवाड़ी
नोखा (नवयत्न) । श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा नोखा की आम बैठक का आयोजन सभा अध्यक्ष शुभकरण चोरड़िया की अध्यक्षता में हुआ । शुभकरण चोरड़िया ने अपना अध्यक्षीय वक्तव्य दिया और सत्र 2024-26 में मिले सहयोग हेतु सभी का आभार व्यक्त किया । मंत्री मनोज घीया ने मंत्री प्रतिवेदन प्रस्तुत किया कोषाध्यक्ष सुंदरलाल सेठिया ने आय व्यय विवरण प्रस्तुत बैठक में पिछले दो वर्षों में हुए ऐतिहासिक कार्यों जैसे आचार्य महाश्रमण जी की आज्ञानुसार शासन गौरव साध्वी श्री राजीमती द्वारा साध्वी मनोज्ञ प्रभा जी को दीक्षा प्रदान की गई। आचार्य महाश्रमण इंटरनेशनल स्कूल का शिलान्यास, समाज के नए भवन का शिलान्यास जिसका निर्माण कार्य प्रगति पर है, शाशन गौरव साध्वी श्री राजीमती जी की लाडनूं विहार यात्रा, थली संभागीय बालकों का संस्कार निर्माण शिविर, तेरापंथ मेरपंथ कार्यशाला का आयोजन आदि कई कार्यक्रम सम्पन हुए । तत्पश्चात आगामी कार्यकाल वर्ष 2026 -28 हेतु अध्यक्ष पद हेतु चुनाव आयोजित हुए । चुनाव अधिकारी मांगीलाल संचेती एवं उप चुनाव अधिकारी दिलीप बैद ने बताया कि ने अध्यक्ष पद की उम्मीदवारी हेतु शुभकरण चोरड़िया एवं मोहनलाल चोपड़ा के नाम के फॉर्म आये थे । चुनाव बहुत ही सौहार्द पूर्ण वातावरण में संपन्न हुए । उन्होने बताया कि कुल 165 वोट पड़े जिसमें शुभकरण चोरडिय़ा को 115 एवं मोहनलाल चोपड़ा को 48 वोट मिले । इस प्रकार शुभकरण चोरडिया 67 वोटो से विजयी घोषित किये गये । मोहनलाल चोपड़ा एवं उपस्थित सभी ने शुभकरण चोरडिय़ा को पुनः अध्यक्ष बनने पर बधाइयाँ दी । शुभकरण चोरडिय़ा ने सभी के प्रति हार्दिक आभार एवं कृतज्ञता ज्ञापित की एवं आह्वान किया कि हमें आध्यात्म एवं समाज विकास हेतु मिलजुलकर काम करना है ।

You might also like