भारू में शिक्षक खेल व सांस्कृतिक प्रतियोगिता शुरू
निसं
मंडावा (नवयत्न)। राउमावि भारू में सोमवार को दो दिवसीय तहसील स्तरीय शिक्षक क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। सीबीईओ मंडावा लोकेश कुमार मीणा ने ध्वजारोहण कर प्रतियोगिता की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने जनप्रतिनिधि शशि भारू व प्रधानाचार्य दिनेश कुमार खीचड़ के साथ खिलाडिय़ों से परिचय प्राप्त किया। शारीरिक शिक्षक पीयूष कुमार ने बताया कि मैच में निर्णायक की भूमिका पीयूष कुमार, पूनम चंद व योगेंद्र दूलड़ ने निभाई। प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में शिक्षकों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में फुटबॉल, कबड्डी, खो-खो, बैडमिंटन, 100, 200 व 400 मीटर दौड़, ऊंची कूद और लंबी कूद सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। प्रतियोगिता का समापन समारोह मंगलवार को होगा।