तेज आंधी बनी आफत, सोलर प्लांट उखड़ा

अबूबकर बल्खी
लाडनूं (नवयत्न) । क्षेत्र में शनिवार रात्रि को चली तेज तूफानी हवाओं और मौसम के अचानक बदले मिजाज का असर शहरी क्षेत्रों के साथ-साथ ग्रामीण इलाकों में भी देखने को मिला। कई स्थानों पर पेड़-पौधे क्षतिग्रस्त हुए, वहीं बरड़वा गांव के एक किसान को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। जानकारी के अनुसार, बरड़वा निवासी राम सिंह पुत्र जगनाथ सिंह के खेत में लगा सोलर पैनल प्लांट तेज हवाओं और बारिश के कारण धराशायी हो गया। किसान ने बताया कि उन्होंने करीब छह माह पूर्व दिसंबर में सोलर पैनल स्थापित करवाया था, लेकिन शनिवार को आए तूफान के दौरान उसका पूरा प्लेट सिस्टम उखड़कर गिर गया जिससे उन्हें आर्थिक क्षति हुई है।
ग्रामीणों के अनुसार क्षेत्र में चली तेज आंधी और बारिश ने कई जगह जनजीवन को प्रभावित किया है। किसानों ने प्रशासन से खेतों में हुए नुकसान का सर्वे करवाकर प्रभावित किसानों को उचित सहायता दिलाने की मांग की है।

You might also like