सुभाष वेदी ने दी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को बधाई

अमित प्रजापत
सुजानगढ़ (नवयत्न) । स्थानीय गांधी आश्रम के अध्यक्ष सुभाष वेदी ने जयपुर में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन सिंह राठौड़ से मुलाकात कर बंगाल में भाजपा को मिली अभूतपूर्व विजय की बधाई दी है। इस मौके पर सुभाष वेदी ने कहा आपने जिन-जिन व्यक्तित्वों को बंगाल चुनाव में भेजा, वे भी अच्छा कार्य करके बंगाल के चुनाव में जीत के भागीदार बने। राजस्थान के कर्तव्यनिष्ठ भाजपा नेताओं ने बंगाल में जाकर अच्छा काम किया और जीत में महती भूमिका निभाई व हिन्दुस्तान के पटल पर राजस्थान का नाम रोशन किया।

You might also like