10 दिवसीय एनसीसी शिविर का सफल आयोजन

निसं
सूरजगढ़ (नवयत्न) । कस्बे के आरकेजेके बरासिया पीजी महाविद्यालय में वन. राज. इन्डेप कम्पनी एन.सी.सी. पिलानी के अन्तर्गत आयोजित 10 दिवसीय सीनियर डिवीजन के वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन पिलानी कमांडिग कर्नल हरमिन्द्र सिंह, सुबेदार छत्तरपाल सिंह, महाविद्यालय संयुक्त सचिव जया पाठक एवं प्राचार्य डॉ. रवि शर्मा के मार्गदर्शन में सम्पन हुआ। एनसीसी प्रभारी लेफ्टिनेंट डॉ. विजेश कुमार ने बताया कि कैम्प के दौरान कैडेट्स को ड्रील, मैप रीडिंग, हथियार प्रशिक्षण, फायर सैफ्टी, पर्सनैलिटी डेवलपमेंट, ऑब्सटेकल ट्रेनिंग, खेलकूद, प्रश्नोत्तरी, वाद-विवाद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में भाग लेने का अवसर मिला। शिविर में 217 एन.सी.सी. सीनियर डिवीजन के कैडेटस ने भाग लिया। शिविर में कर्नल अंकुर द्वारा ” एन.सी.सी. में कैरियर के अवसर ” विषय पर विशेष व्याख्यान दिया गया। फायर बिग्रेड व गैस दुर्घटनाओं से बचाव एवं एन.डी.आर.एफ. टीम राजस्थान द्वारा आपदा प्रबन्धन पर विशेष सत्र चलाया गया। साथ ही सूरजगढ ट्रैफिक पुलिस टीम द्वारा यातायात नियमों पर जागरूकता सत्र आयोजित किया गया। इस कैम्प के सफल आयोजन में कम्पनी हवलदार देवीलाल, हवलदार दलीप, सुमेर सिंह, जितेन्द्र सिंह, हवलदार नायक कालू सिंह, नायक महावीर, डॉ. विजेश कुमार, अमित चोटिया, राजपाल खटाना, मनीषा, डॉ. ममता नरूका व सीटीओ सोनिया आदि ने पूरा सहयोग किया ।

You might also like