सफल विद्यार्थियों का हुआ सम्मान

गजेंद्र सिंह

सरदारशहर (नवयत्न ) । स्थानीय राजकीय सीनियर सेकेंडरी विद्यालय, सवाई बडी में शनिवार को प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कक्षा 12, 10, 8 एवं 5वीं बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
विद्यालय परिवार की ओर से 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले कुल 28 छात्र-छात्राओं का तिलकार्चन कर मालाएं पहनाकर स्वागत किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
ये रहे प्रमुख परिणाम
कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा में अनिता राजपुरोहित (95.20%), ललिता प्रजापत (92%) एवं दीपिका राजपुरोहित (89.80%) ने शानदार प्रदर्शन किया।
वहीं कक्षा 10 में सरिता मेघवाल (91.17%) और लीला सुथार (77.83%) ने उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर विद्यालय और परिवार का नाम रोशन किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के पूजन एवं तिलकार्चन के साथ हुआ। समारोह में प्रधानाचार्य श्रीमती लक्ष्मी पारीक, मदन सिंह, फूलचंद चौधरी, श्रीमती शर्मिला, निर्मल शर्मा, सुनित मीणा, सरोज सिद्ध, रीना पारीक, शशि शर्मा सहित अभिभावक नरेन्द्र सिंह, रेवन्त सिंह, मांगीलाल, दूलीचंद व रावतराम उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन राजकुमार तिवाड़ी ने किया।

You might also like