बालिका विद्यालय में ग्रीष्मकालीन शिविर समापन

सुभाष वर्मा
तारानगर (नवयत्न) । जगन्नाथ कंदोई उच्च माध्यमिक बालिका आदर्श विद्या मंदिर (सूरजमल हीरालाल काशीराम कंदोई भवन तारानगर) मे ग्रीष्मकालीन शिविर समापन समारोह रहा जिसमें बहिनों द्वारा नित्य प्रस्तुति, स्पोकन प्रस्तुति, घोष प्रस्तुति , सिलाई प्रदर्शन, मेहंदी प्रदर्शन दिखाया गया । जिसमें अपने विद्यालय की बहिनें 59 व अन्य विद्यालय की बहिनें 22 रही बहिनों ने ग्रीष्मकालीन शिविर मे सिखाई जाने वालीवाली गतिविधियों के बारे में अपना अनुभव बताया और कहा हर साल ग्रीष्मकालीन शिविर का आयोजन किया जाए। इसमें प्रतिभागियों व प्रशिक्षण देने वाले सभी को भामाशाह रितू कंदोई द्वारा पुरस्कृत किया गया व सभी बहिनों को चाकलेट वितरण की गई।कल विद्यालय में रितू द्वारा भजन कीर्तन आयोजन भी किया गया है।इस कार्यक्रम में प्रबंध समिति, मातृ भारतीय समिति सदस्य, अभिभावकगण, प्रधानाचार्या व समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

You might also like