आदर्श विद्या मन्दिर का ग्रीष्मकालीन अभिरुचि शिविर प्रारम्भ

नवरतन वर्मा
रतनगढ़ (नवयत्न) । रतनगढ़ की श्री दुर्गाप्रसाद धानुका आदर्श विद्या मन्दिर में विद्याभारती अखिल भारतीय शिक्षण संस्थान की योजनानुसार 5 दिवसीय अभिरुचि शिविर का प्रारम्भ हुआ। शिविर में भाग लेने वाले भैया बहिनों को योग, खेल, संगीत व स्पोकन अंग्रेजी का अभ्यास करवाया जायेगा। इस अवसर पर संकुल प्रमुख लोकेश चौमाल ने अभिरुचि शिविर के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि योग, खेल, संगीत शिक्षा व अंग्रेजी स्पोकन वर्तमान समय की एक महति आवश्यकता है। श्यामलाल प्रजापत ने योग के बारे में बताते हुए कहा कि योग करने से हम अनेकों बिमारियों से बचे रह सकते है । बालिका प्रधानाचार्य सुनील कुमार महर्षि ने बताया कि विद्यालय के संगीत आचार्या श्रीमती
मधुबाला एवं श्रीमती तारा कत्थक के नेतृत्व में छात्र – छात्राएँ विभिन्न वाद्य यंत्रो (तबला, ढोलक.हार्मोनियम, केशियो) को सीखने का अभ्यास करेंगे। विद्यालय के अंग्रेजी विषय के आचार्य राजेश बशीर एवं श्रीकृष्ण सैनी के सानिध्य में विद्यार्थी अंग्रेजी स्पोकन का अभ्यास करेंगे। खेल प्रशिक्षक नागरमल प्रजापत एवं नगेन्द्र कुमार जोशी के सानिध्य में विद्यार्थी टेबल टेनिस, बैडमिंटन, कैरम व शतरंज सहित विभिन्न खेलों का अभ्यास करेंगे। इस अवसर पर नरेन्द्र चौमाल, ताराचन्द शर्मा, रंजना इन्दौरिया, मुरलीधर प्रजापत, अर्चना इन्दौरिया, भारती शर्मा आदि उपस्थित थे।

You might also like