सुप्रीम फाउंडेशन जसवंतगढ़ के मुख्य ट्रस्टी का किया अभिनंदन

नवरतन वर्मा
रतनगढ़ (नवयत्न) । रतनगढ़ के मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी संदीप कुमार व्यास की अध्यक्षता में स्थानीय पंचायत समिति सभागार में सुप्रीम फाउंडेशन जसवंतगढ़ के मुख्य ट्रस्टी महावीर प्रसाद तापड़िया एवं समन्वयक कमल बाबू का अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र की विभिन्न शिक्षण संस्थाओं के संस्था प्रधानों की उपस्थिति में साफा, दुपट्टा पहनाकर एवं अभिनंदन पत्र भेंटकर सम्मान किया गया । कार्यक्रम में सीबीईओ संदीप कुमार व्यास ने ट्रस्ट द्वारा पूर्व में लगाए गए स्वयंसेवक शिक्षकों के परीक्षा परिणाम की मुक्तकंठ से प्रशंसा करते हुए विभिन्न संस्थाओं के लिए अन्य स्वयंसेवक लगाने की संरक्षक से मांग की गई। उन्होंने कहा कि स्वयंसेवक शिक्षकों ने शिक्षण व्यवस्था, परीक्षा परिणाम और विद्यालयों के नामांकन वृद्धि में बेहतर सहयोग प्रदान किया है। इस अवसर पर सुप्रीम फाउंडेशन के समन्वयक श्याम बाबू ने कहा कि ग्रीष्मावकाश के दौरान रेमेडियल कक्षाओं के संचालन के लिए इच्छुक संस्था प्रधान सीबीईओ के माध्यम से आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। इस मौके पर प्राचार्य सुरेश कुमार शर्मा, जगदीश प्रसाद शर्मा, विक्रम सिंह चौहान, कन्हैया लाल शर्मा, विनोद कुमार जांगिड़, पंकज कुमार, भानुप्रकाश इन्दौरिया, मनफूल खरडिया, हिमांशु नाथोलिया, सूरज शास्त्री, भोपाल सिंह आदि भी उपस्थित थे।

You might also like