बोलेरो की टक्कर से बाईक सवार युवक की हुई मौत

नवरतन वर्मा
रतनगढ़ (नवयत्न) । रतनगढ़ तहसील के ग्राम सेहला में गत दिवस बोलेरो की टक्कर से श्योपुरा निवासी बाईक सवार युवक की मौत हो गई। सूचना पर थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और परिजनों की रिपोर्ट पर मृतक का अस्पताल की मोर्चरी में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों क़ो सुपुर्द करने की कारवाई की है। श्योपुरा निवासी ताराचंद भाम्भू नें बताया की श्योपुरा निवासी 29 वर्षीय दीपचंद किसी काम से सेहला गांव गया था की, तभी वापिस आते समय सेहला के पास चूरू की और से जा रही बोलेरो गाड़ी क़ो चालक नें लापरवाही से चलाते हुए बाईक क़ो टक्कर मार दी। हादसे में दीपचंद पुनियाँ गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहाँ अस्पताल लाने पर चिकित्स्कों नें दीपचंद पुनियाँ क़ो मृत घोषित कर दिया। स्थानीय पुलिस थाना नें मामला दर्ज कर बोलेरो चालक की तलाश शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी अनुसार मृतक चार भाई, बहनो में सबसे बड़ा था जिसके दो साल का एक बच्चा भी था। वही हादसे की ख़बर जैसे ही गांव पहुंची तो अस्पताल में ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी।

You might also like