31वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध मौत – शव पीहरपक्ष को सौंपा

नवरतन वर्मा
रतनगढ़ (नवयत्न) । रतनगढ़ तहसील के ग्राम बीरमसर में गत दिवस 31 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध मौत हो गई। घटना के बाद मृतका के पिता ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस ने ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दी है। सरदारशहर के रहने वाले 58 वर्षीय समुद्रसिंह ने रिपोर्ट दी है कि 31 वर्षीय पुत्री की ससुरालजनों द्वारा हत्या कर दी गई है। समुद्रसिंह ने रिपोर्ट में लिखा है कि उसकी पुत्री वसुंधरा कंवर की शादी 23 नवंबर 2019 को तहसील के ग्राम बीरमसर निवासी भूपेंद्रसिंह के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही ससुरालजन कम दहेज लाने का ताना देते हुए स्कॉर्पियो कार देने की मांग करने लगे। उनकी मांग जब पूरी नहीं हुई, तो वे लोग वसुंधरा को प्रताड़ित करने लगे। वसुंधरा ने जब एक पुत्री को जन्म दिया, तो उसके बाद से ससुरालजनों की प्रताड़ना और बढ़ गई और स्कॉर्पियो देने की लगातार मांग करने लगे और गुरुवार को ससुराल पक्ष के लोगों ने वसुंधरा की हत्या कर दी। पुलिस ने लाश को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है, जहां पर मामला दर्ज होने के बाद आज शुक्रवार को मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कर शव पीहरपक्ष को सौंपा।

You might also like