स्वामी विवेकानंद मॉडल स्कूल का दबदबा कायम

अबूबकर बल्खी
लाडनूं (नवयत्न)। स्वामी विवेकानंद मॉडल स्कूल, निम्बी जोधा के विद्यार्थियों ने खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है। जिला स्तर पर आयोजित खेल प्रतियोगिताओं में विद्यालय के 17 विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राज्य स्तर पर अपनी जगह पक्की की है। इनमें योगा में 14 विद्यार्थी, शतरंज में 2 विद्यार्थी तथा बैडमिंटन में 1 विद्यार्थी का राज्य स्तर के लिए चयन हुआ है। एक ही सरकारी विद्यालय के 14 विद्यार्थियों का योगा में एक साथ चयन होना विद्यालय के लिए विशेष उपलब्धि माना जा रहा है। विद्यालय के शिक्षक जगदीश दादरवाल ने कहा कि एक ही सरकारी स्कूल के 14 बच्चों का चयन यह साबित करता है कि सरकारी स्कूलों के बच्चे भी किसी से कम नहीं हैं। विद्यार्थियों ने अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर इस बात को साबित कर दिखाया है। विद्यालय के प्रधानाचार्य राहुल बहारिया ने राज्य स्तर के लिए चयनित सभी विद्यार्थियों का प्रार्थना सभा में स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर विद्यालय स्टाफ ने विद्यार्थियों को आगामी प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दीं। विद्यालय परिवार ने अब मिशन स्टेट मेडल का लक्ष्य निर्धारित कर पदक हासिल करने के लिए पूरी तैयारी के साथ जुट गए हैं।

You might also like