एनएच-89 पर बेकाबू होकर पलटी स्विफ्ट कार, युवक की मौत
निसं
नोखा (नवयत्न)। सोमवार शाम एनएच-89 पर चरकड़ा गांव के पास एक स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में कार सवार युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान साधासर निवासी सुनील जाट के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार सुनील जाट सोमवार शाम स्विफ्ट कार से बीकानेर से खरनाल की ओर जा रहा था। चरकड़ा गांव के पास अचानक कार बेकाबू हो गई और सडक़ पर पलट गई। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर उसे तत्काल नोखा के जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। नोखा थाने के एएसआई सुरेश गीला ने बताया कि पुलिस टीम ने दुर्घटनाग्रस्त स्विफ्ट कार को मौके से हटाकर थाने पहुंचाया है। मृतक के शव को नोखा जिला अस्पताल की मॉच्र्यूरी में रखवाया गया है। पुलिस ने परिजनों को हादसे की सूचना दे दी है। मंगलवार को शव का पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा, जिसके बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।