टैगोर स्कूल में मेगा टैलेंट सर्च परीक्षा का आयोजन

सुभाष प्रजापत
तारानगर (नवयत्न)। टैगोर स्कूल तारानगर में मेगा टैलेंट सर्च परीक्षा का आयोजन किया गया। इस परीक्षा में क्षेत्र के दूर दराज गांवों से कक्षा 8, 9 व 10th के 926 विद्यार्थियों ने भाग लिया। संस्थान के निदेशक कृष्ण कुमार कस्वा ने बताया की इस प्रकार की परीक्षा टैगोर ग्रुप द्वारा समय-समय पर आयोजित की जाती है ।

इस कार्यक्रम में संस्थान के गणित विषय के एचओडी ATM सर ने आए हुए मेहमानों का अभिनंदन करते हुए वर्तमान समय की महती आवश्यकता को देखते हुए अभिभावकों व विद्यार्थियों से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ उत्कृष्ट संस्थान के साथ जुड़कर अपने नौ निहालों के सपने को साकार करने का संकल्प दोहराया। एटीएम सर ने टैगोर के ऐतिहासिक परीक्षा परिणाम के पीछे संस्थान की समर्पित टीम एवं उनके अनुशासन पूर्ण शिक्षण कार्य की सराहना करते हुए टैगोर ग्रुप के समस्त स्टाफ का उत्साह वर्धन किया।

कार्यक्रम में भौतिक विज्ञान व्याख्याता गोपी राम सहारण ने भी वर्तमान समय की आवश्यकता के अनुरूप प्रतियोगी परीक्षाओं की आवश्यकता पर बल दिया। मंच संचालन रोहिताश गोदारा ने किया तथा बच्चों का हौसला अपनी शानदार गायन कला के साथ किया। कार्यक्रम में TCI के BIO HOD डॉ आशीष शर्मा, PHY के पवन गर्ग, संस्थान के प्रधानाचार्य बलवंत शर्मा रहे। जिन्होंने तीनों वर्ग के प्रथम द्वितीय एवं तृतीय आने वाले विद्यार्थियों को क्रमशः 21000 ₹, 11000₹ एवं 5100₹ नगद तथा टॉप 10 स्थान तक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो द्वारा सम्मानित किया गया।

You might also like