युवा विकास समिति के द्वारा प्रतिभा सम्मान 11 मई को
ललित दाधीच
राजलदेसर (नवयत्न) । राजलदेसर युवा विकास समिति के तत्वावधान में आगामी 11 मई को सायं 5 बजे प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम बाजोरिया सत्संग हॉल, श्री राजलदेसर गौशाला में आयोजित होगा।
समिति के अध्यक्ष मुकेश श्रीमाल एवं सहमंत्री शिवभगवान सोनी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस समारोह में कक्षा 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में 80 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेविका पुष्पा देवी चिडालिया करेंगी। वहीं मुख्य अतिथि के रूप में संदीप व्यास (मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी, रतनगढ़) उपस्थित रहेंगे।अति विशिष्ट अतिथियों में हुणतमल नाहर, गणेश रेवाडिया, मदन बैद, पूनमचंद गर्ग एवं डॉ. हीरालाल सोनी शामिल होंगे। इसके अतिरिक्त विशिष्ट अतिथियों के रूप में तहसीलदार हरदीप सिंह, थानाधिकारी सुरेंद्र कुमार बारुपाल तथा दाऊलाल चौधरी (बीकानेर) की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।
इस आयोजन के प्रायोजक मूलचंद दाऊलाल चौधरी भुजिया, बीकानेर हैं। कार्यक्रम की सफल आयोजना हेतु समिति द्वारा कार्यकर्ताओं को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं।