घर पर संदिग्ध अवस्था मे मृत पड़ा मिला 34 वर्षीय युवक

सुभाश वर्मा
तारानगर (नवयत्न) । तारानगर तहसील के गांव अलायला में एक युवक अपने घर पर संदिग्ध अवस्था मे मृत पड़ा मिला है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक जयलाल पुत्र पूर्णाराम उम्र 63 वर्ष जाति कुम्हार निवासी अलायला तह० तारानगर, ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि मंगलवार दिनांक 05.05.2026 को रात्रि समय 08.08 PM पर मेरे पास मेरे पुत्र धर्मपाल (34) का फोन आया तो मेरा फोन उठा नही पाया पाया और हम हमेशा की तरह अपने घर सो गए और मेरा पुत्र व मैं अलग-अलग रहते हैं। कल मेरा पुत्र धर्मपाल हमारे पुराने घर में अकेला था। बुधवार दिनाक 06.05.2026 को सुबह करीब 07.30 AM बजे गालम अली पुत्र रजाक खान निवासी तारानग यहां मजदूरी का कार्य करता था, उसने आकर मुझे बताया कि तुम्हारा पुत्र धर्मपाल तुम्हारे मकान में संदिग्ध हालात में मृत अवस्था में पडा है, आप जाकर उसे सम्भालो। मैने जाकर देखा तो उसके गले में बिना कसी हुई रस्सी गले में डली हुई थी व पैर एक जमीन पर और दूसरा माचे पर टिका हुआ था, उसके बाए पैर से खून बह रहा था व एक हाथ पर भी चोट का निशान था। जयलाल ने पुलिस से मर्ग दर्ज कर कानूनी कार्यवाही कर उसके पुत्र की मौत के मामले की गहनता से जाँच करने की मांग की है।

You might also like