तहसील कार्यालय बना पार्किंग
निसं
दांतारामगढ़ (नवयत्न)। तहसील कार्यालय परिसर में इन दिनों अव्यवस्था का आलम देखने को मिल रहा है। कार्यालय समय के दौरान तहसील भवन के अंदर तथा विभिन्न कमरों के बाहर मोटरसाइकिल और स्कूटियां खड़ी रहने से ऐसा प्रतीत होता है मानो तहसील कार्यालय नहीं बल्कि पार्किंग स्थल हो। कार्यालय परिसर के भीतर कमरों के बाहर दोपहिया वाहन खड़े होने से आमजन और कर्मचारियों की आवाजाही प्रभावित होती है। जरूरी कार्यों से आने वाले लोगों को कमरों तक पहुंचने में भी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि तहसील कार्यालय में वाहनों की पार्किंग के लिए अलग से स्थान निर्धारित किया जाना चाहिए तथा कार्यालय भवन के अंदर और कमरों के बाहर वाहन खड़े करने पर रोक लगनी चाहिए। इससे कार्यालय परिसर में व्यवस्था बनी रहेगी और आमजन को भी सुविधा मिलेगी। तहसील कार्यालय परिसर में पार्किंग व्यवस्था को सुव्यवस्थित किया जाएए ताकि सरकारी कार्यालय की गरिमा बनी रहे और नागरिकों को अनावश्यक असुविधा का सामना न करना पड़े।