राजकीय स्कूल में भामाशाह द्वारा बनवाए गए मां सरस्वती मंदिर का हुआ उद्घाटन

निसं
खेतड़ी (नवयत्न) । खेतड़ी उपखंड क्षेत्र के दलोता गांव स्थित राजकीय वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत स्कूल में भामाशाह द्वारा निर्मित मां सरस्वती मंदिर, प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा, जिना एवं बरामदे का उद्घाटन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक इंजीनियर धर्मपाल गुर्जर थे , जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता एडवोकेट गजानंद यादव ने की। कार्यक्रम के दौरान सर्वप्रथम अतिथियों ने विधिवत रूप से पुजा अर्चना कर सरस्वती मंदिर का उद्धघाटन किया। कार्यक्रम में विधायक इंजीनियर धर्मपाल गुर्जर ने कहा कि विद्यालय परिसर में मां सरस्वती मंदिर का निर्माण अत्यंत सराहनीय कार्य है। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ विद्यार्थियों में अच्छे संस्कार होना भी बेहद जरूरी है। केवल अंक लाना ही शिक्षा का उद्देश्य नहीं होना चाहिए, बल्कि विद्यार्थियों को संस्कारवान और जिम्मेदार नागरिक बनाना भी आवश्यक है। विधायक ने अध्यापकों से भी विद्यार्थियों को नैतिक मूल्यों से जोड़ने का आह्वान किया।इस दौरान विधायक ने विद्यालय के खेल मैदान एवं श्मशान भूमि की चारदीवारी निर्माण की घोषणा भी की। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक एवं खेल वातावरण उपलब्ध करवाने के लिए आवश्यक विकास कार्य करवाए जाएंगे। विद्यालय प्रधानाचार्य नरोत्तम जागिड़ ने भामाशाह शिवताज यादव पीटीआई एवं उनके परिवार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यालय को आगे भी इसी प्रकार समाजसेवियों और भामाशाहों का सहयोग मिलता रहा तो शिक्षा के क्षेत्र में विद्यालय नए आयाम स्थापित करेगा। उन्होंने कार्यक्रम में पहुंचे सभी अतिथियों का भी धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन रवि शंकर शर्मा ने किया। इस अवसर पर विद्यालय स्टाफ, ग्रामीणों सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

You might also like