योगाचार्य सुमित्रा को किया सम्मानित

अमित प्रजापत
सुजानगढ़ (नवयत्न) । डीडवाना कुचामन के लाडनू में आयोजित 7वीं योगासन चैम्पियनशिप में सुजानगढ की योगाचार्य सुमित्रा जोगी ने निर्णायक की भूमिका निभाई। इनके साथ में कुलदीप सैन, जयदीप सिंह राठौड़, चित्रा बागड़ा, उमा सैन, भगवती जांगिड,़ कौशल भोजक मौजूद रहे। प्रतियोगिता में उमा सैन ने रजत पदक, शीतल मिश्रा ने रजत पदक जीतकर सुजानगढ का नाम रोशन किया है। एसोसिएशन के सचिव डॉ दशरथ सिंह आभार व्यक्त किया। अतिथि गजेंद्रसिंह, प्रद्युम्न सिंह ने योगाचार्य सुमित्रा को सम्मानित किया।

You might also like