रतननगर में जरूरतमंदों के लिए तीसरी बारी भेजी राशन सामग्री
भाजपा का ‘कोई भूखा ना सोए’ अभियान
चूरू,(पीयूष शर्मा)25 मई। भाजपा की ओर से उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ की प्रेरणा से शुरू किए गए ‘कोई भूखा ना सोए’ अभियान के तहत सोमवार को रतननगर कस्बा क्षेत्र के जरूरतमंदों के लिए तीसरी बार राशन सामग्री भिजवाई गई।
कलक्ट्रेट से राशन सामग्री वाहन को रतननगर के लिए रवाना कर उप नेता प्रतिपक्ष राठौड़ ने कहा कि कोरोना वैश्विक महामारी में कोई भूखा न सोए इसी उद्देश्य से भामाशाहों के सहयोग व विधायक कोष से राशन सामग्री के किट वितरित करने का सिलसिला जारी है। रतननगर कस्बे में तीसरी बार 600 जरूरतमंद परिवारों के लिए राशन सामग्री के वाहनों को रवाना किया गया है। उक्त सामग्री गरीब व जरूरतमंद लोगों को दिए जाएंगे। जो लॉक डाउन के कारण मजदूरी नहीं मिलने के कारण अपने परिवार का भरण-पोषण नहीं कर पा रहे हैं।
इस मौके पर पार्टी जिलाध्यक्ष पंकज गुप्ता, पूर्व जिला प्रमुख हरलाल सहारण, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष डा. वासुदेव चावला, बसंत शर्मा व सुरेश सारस्वत आदि मौजूद थे।