थानाधिकारी विश्नोई की आत्महत्या मामले में सीबीआई जांच को लेकर मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

आरएलपी कार्यकर्ताओं ने उपखंड अधिकारी को दिया ज्ञापन

नीमकाथाना,(हरीश देवन्दा)28 मई। आरएलपी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने चूरू जिले के राजगढ़ थानाधिकारी विष्णुदत्त विश्नोई द्वारा मानसिक दबाव में आकर आत्महत्या करने के मामले की सीबीआई जांच करवाने को लेकर गुरुवार को उपखंड अधिकारी साधुराम जाट को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में अवगत करवाते हुए पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव डॉ मनीष चौधरी ने बताया कि चूरू जिले के राजगढ़ थानाधिकारी विष्णुदत विश्नोई जो कि एक कर्तव्यनिष्ठ, ईमानदार व्यक्ति थे। उन्होंने रोजनामचा रिपोर्ट में मानसिक दबाव का जिक्रभी किया था। उसके बाद उन्होंने आत्महत्या कर ली जिससे पुलिस महकमे में भारी नुकसान हो गया।

मामले को लेकर आरएलपी पार्टी के साथ प्रदेश की जनता से लाखों ट्वीट करके भी सीबीआई की मांग की थी। जिससे मृतक के परिजनों को उचित न्याय मिल सकें। इस दौरान विजय जाखड़, जुगलकिशोर, कृष्ण देशवाल, मनीष टांक, मोहनलाल, जेपी मीणा आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

You might also like