पासपोर्ट सेवा केंद्र को जहरीले बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस नें चलाया सर्च अभियान
नवरतन वर्मा
चूरू (नवयत्न) । चूरू पोस्ट ऑफिस परिसर में उस वक़्त हड़कंप मच गया ज़ब आरपीओ कार्यालय की मेल आईडी पर एक धमकी भरा ईमेल आया. धमकी भरें ईमेल में पोस्ट ऑफिस और उसके परिसर में संचालित हो रहे पासपोर्ट कार्यालय को दस जहरीले बम से उड़ाने की धमकी दी गई. सूचना पर कोतवाली थाना के सब इंस्पेक्टर फरमान खान और हैंड होल्ड मेटल डिटेक्टर टीम मय पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे और सर्च अभियान चलाया. बम से उड़ाने की धमकी भरें ई-मेल आने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर आयी और एहतियात बरतते हुए कार्यालय परिसर क़ो खाली करवा गया. सुरक्षा के मद्देनजर रखते हुए बम निरोधक दस्ते को बुलाया गया और बिल्डिंग की गहनता से जांच की गई. जब जांच में कुछ नहीं मिला तो सभी कर्मचारियों ने राहत की सांस ली. बता दें राजस्थान में पोस्ट ऑफिस कार्यालयों में ही पासपोर्ट ऑफिस संचालित किए जा रहे हैं। और राजस्थान के सभी पासपोर्ट कार्यालयों को एक साथ बम से उड़ाने की धमकी मिली है।