यात्रियों से भरी रोडवेज बस के ब्रेक फैल
नवरतन वर्मा
चूरू (नवयत्न) । चूरू के पंखा सर्किल पर बुधवार को बड़ा हादसा हुआ है जहां यात्रियों से भरी चूरू रोडवेज़ डिपो की बस के ब्रेक फैल होने से अनियंत्रित बस नें पहले पंखा सर्किल के पास फुटपाथ पर लगी बूंट पॉलिश की दुकान क़ो कुचल दिया और फिर एक बोलेरो क़ो टक्कर मार दो बाईक क़ो चपेट में लेते हुए दोनों बाईक क़ो कुचलकर सर्किल से जा टकराई. हादसे के बाद मौके पर चीख, पुकार मच गई और कोई कुछ समझ ही नहीं पाया की आखिर अचानक हुआ क्या है हालांकि गनीमत यह रही की इस बड़े हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई पुलिस और प्रत्यक्ष दर्शी की माने तो हादसे में एक व्यक्ति घायल हुआ है और उसे भी कोतवाली पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले लोगों नें अस्पताल पहुंचा दिया।
हादसे के बाद मची अफरा -तफरी लगा लम्बा जाम
हादसे के बाद मौके पर अफरा -तफरी मच गई और सूचना पर कोतवाली थाने के सब इंस्पेक्टर फरमान खान मौके पर पहुंचे और मौके पर जमा भीड़ की सहायता से पुलिस नें हादसा हुई बस क़ो साइड करवाया और बस के निचे आयी दोनों बाईक क़ो निकलवाकर रास्ता खुलवाया. हादसे के बाद सर्किल के चारों रास्तो पर लम्बा जाम लग गया. सब इंस्पेक्टर फरमान खान नें बताया रतनगढ़ -चूरू रूट की रोडवेज़ बस चूरू पहुंची ही थी की बस के सर्किल के पास पहुंचते ही प्रथम दृष्टया ब्रेक फेल हो गए और जिससे ये हादसा हुआ है पुलिस नें बताया गनीमत ये रही की अनियंत्रित बस क़ो अपनी और आते देख बाईक सवार युवकों नें कूदकर अपनी जान बचाई और चंद सैकेंड में बस दोनों बाइको क़ो कुचलते हुए सर्किल से जा टकराई.हादसे का शिकार हुए बिहार निवासी फारूक नें बताया में पंखा सर्किल किसी काम से आया और तभी सामने से बस क़ो तेजी से आते देख में बाईक से कूद गया पीड़ित नें उसने समय रहते बाईक से कूदकर जान बचाई वरना, उसकी जान भी जा सकती थी।