दाधिच ब्राह्मण समाज ने किया नवनिर्वाचित व नवमनोनीत जनप्रतिनिधियों का सम्मान

सुभाष वर्मा
तारानगर (नवयत्न)। पण्डरेऊ टिबा में शनिवार को दाधिच ब्राह्मण समाज की ओर से समाज के नवनिर्वाचित व नवमनोनीत जनप्रतिनिधियों का सम्मान किया गया। दलीप शर्मा के नेतृत्व में दाधिच ब्राह्मण समाज ने तारानगर नगरपालिका अध्यक्ष हरि इन्दौरिया, सर्व ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष राकेश शर्मा, पार्षद अलका अनूप खण्डेलवाल, विशाल शर्मा, भगवती प्रसाद शर्मा, चिरंजी लाल भारद्वाज आदि जनप्रतिनिधियों को प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया और बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर दलीप शर्मा, दिनेश शर्मा, कृष्ण शर्मा, हनुमान शर्मा, रोहित शर्मा, प्रताप सरावग, धर्मपाल कस्वा, ओम प्रकाश, रणजीत जांगिड़, रक्षित दाधिच, भूपेंद्र शर्मा आदि समाज के अनेक लोग उपस्थित रहे। जनप्रतिनिधियों ने गांव की विभिन्न समस्याओं का निराकरण करवाने का आश्वासन दिया।

You might also like