राजस्थान शिक्षक संघ के प्रतिनिधि मंडल ने मांगों को लेकर सीबीईओ से की वार्ता
सुभाष वर्मा
तारानगर (नवयत्न)। राजस्थान शिक्षक संघ उपशाखा तारानगर के एक प्रतिनिधि मण्डल ने शिक्षकों की विभिन्न मांगों को लेकर सीबीईओ बबलेश शर्मा से वार्ता की। वार्ता के दौरान सीबीईओ कार्यालय स्तर पर चल रहे सेवा सत्यापन कार्य में लगी टीम की कार्यप्रणाली पर आपत्ति जताकर पे-प्रोटेक्शन, सेवा सत्यापन संशोधन जैसे पुराने प्रकरणों पर नियम संगत आदेश जारी करने, वेतन वसूली जैसे आक्षेप प्रकरणों में कार्मिक को विशेषकर बाद दोपहर जॉइनिंग जैसे प्रकरणों में सीबीईओ ऑफिस से संबंधित सभी वित्तिय वर्षों के पे-पोस्टिंग रजिस्टर उपलब्ध करवाए जाने की मांग की गई। इस अवसर पर उपशाखा अध्यक्ष बनवारीलाल फगेड़िया, मंत्री इंद्राज स्वामी, भागीरथ सहारण, जिला सभाध्यक्ष हवासिंह मोगा, प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य लिखमाराम नायक, गोपीराम कस्वां, विजय सिंह जाखड़, ओमप्रकाश, सुनील सिंह राठौड़, मंगल सिंह महला, अविनाश गोदारा, अशोक यादव, विनोद कुमार, चन्द्र शेखर कस्वां, उदय सिंह, जयसिंह, मदन लाल, भंवरलाल सहारण आदि शिक्षक उपस्थित थे।