नवाचार की उड़ान: आर्या कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में 24 घंटे के हैकाथॉन “हैक नेक्सस 2.0 का भव्य उद्घाटन

महेन्दर खडोलिया
श्रीमाधोपुर (नवयत्न)। आर्या कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में 24 घंटे का हैकाथॉन “हैक नेक्सस 2.0” 9–10 अप्रैल 2026 को आयोजित किया जा रहा है। 9 अप्रैल को कार्यक्रम का भव्य उद्घाटन किया गया, जिसमें लगभग 250 तकनीकी विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि डॉ पूजा अग्रवाल,वाईस प्रेसिडेंट,आर्या ग्रुप ऑफ़ कॉलेजेज ने उपस्थित होकर विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ाया और उन्हें नवाचार के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि ऐसे हैकाथॉन छात्रों को नई तकनीकों पर काम करने और वास्तविक समस्याओं के समाधान खोजने का अवसर देते हैं।हैकाथॉन के मूल्यांकन के लिए GRRAS Solutions टीम तथा RCAT से इंजीनियर मनीष मथुरिया शामिल हुए। उन्होंने प्रतिभागियों के लिए एक मेंटरिंग सत्र भी आयोजित किया, जिससे छात्रों को महत्वपूर्ण तकनीकी मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।इस आयोजन में विजेता टीमों को नकद पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम के फैकल्टी कोऑर्डिनेटर डॉ . अजय सैनी ने प्रतिभागियों को हैकाथॉन की रूपरेखा एवं पूरे शेड्यूल की विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर डॉ मोनिका लाम्बा एवं डॉ तनुज मंगलानी ,डॉ चिराग अरोड़ा सहित अन्य शिक्षकों की भी उपस्थिति रही।पूरे आयोजन का सफल संचालन छात्र समन्वयक विभोर मित्तल के नेतृत्व में टीम द्वारा किया जा रहा है। टीम में धर्मराज वर्मा , आर्यन शर्मा , जसवंत सिंह शेखावत , अंकुश पूनिया , अनामिका शाह एवं ईशा परिहारिया सहित अन्य विद्यार्थियों ने सभी व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से संभाला।यह हैकाथॉन 10 अप्रैल तक जारी रहेगा, जिसमें प्रतिभागी अपने नवाचारपूर्ण प्रोजेक्ट प्रस्तुत करेंगे और श्रेष्ठ टीमों का चयन किया जाएगा।

You might also like