आस्था और श्रद्धा के संग धूमधाम से मनाया गया श्री करंट वाले बालाजी महाराज का मूर्ति स्थापना दिवस

रणवीर सिंह 

चनाना (नवयत्न)। 4 अप्रैल 2026 को विद्युत विभाग के सहायक अभियंता कार्यालय में श्री करंट वाले बालाजी महाराज के मूर्ति स्थापना दिवस के अवसर पर भव्य धार्मिक आयोजन किया गया। इस दौरान विशेष पूजा-अर्चना एवं प्रसाद वितरण कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भक्ति भाव से दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

 

सुबह से ही आयोजन स्थल पर भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी और पूरा वातावरण धार्मिक एवं आध्यात्मिक रंग में रंगा नजर आया। कार्यक्रम में आसपास के क्षेत्रों से आए श्रद्धालुओं और गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति ने आयोजन की गरिमा बढ़ाई। इस अवसर पर समाज में एकता, सद्भाव और सकारात्मक ऊर्जा का संदेश भी प्रसारित हुआ।

 

कार्यक्रम के सफल आयोजन में सहायक अभियंता कार्यालय के कर्मचारियों ने सक्रिय भूमिका निभाई। उन्होंने प्रसाद वितरण, व्यवस्था संचालन और अन्य सेवाओं में सराहनीय योगदान दिया, जिससे पूरा आयोजन सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ।

 

उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य व्यक्तियों में पूर्व सरपंच मोहर सिंह, गुरुदयाल, पूर्व प्रधान बजरंग चारावास, सरपंच रामनिवास, आशीष कुमार (लेखाकार), सुरेश चाहर (सीए), स्वेता (एएओ), मुकेश, बिजेंद्र, विकास (एआरओ), सुनील, रामनिवास, सज्जन, सूबेदार ख्यालीराम, धर्मपाल सोलाना, सहीराम चारावास, विजय (एआरओ सूरजगढ़), सहायक अभियंता खेतड़ी ब्रजपाल, सहायक राजस्व अधिकारी पंकज शर्मा, राजेंद्र नेहरा, सुरेंद्र काजला, विजय गोवला सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

 

इसके अलावा सहायक अभियंता नरेंद्र सैनी, कनिष्ठ अभियंता मनोज कुमार मीणा, कनिष्ठ अभियंता अभिषेक नेहरा, सहायक राजस्व अधिकारी विकास शर्मा सहित विद्युत विभाग के समस्त कर्मचारी भी मौजूद रहे।

 

कार्यक्रम की भव्यता और सुव्यवस्थित आयोजन की सभी ने सराहना की। यह आयोजन श्रद्धा, भक्ति और सामाजिक एकता का प्रेरणादायक उदाहरण बनकर सामने आया।

You might also like