जिला चिकित्सालय का जननी प्रसुति व बच्चा वार्ड गोद लिया गया
नवरतन वर्मा
रतनगढ़ (नवयत्न) । रतनगढ़ की राजकीय जिला चिकित्सालय में जननी प्रसुति वार्ड ए व बच्चा वार्ड को अब देवकिशन स्मृति सेवा समिति द्वारा गोद लिया गया है। उदासर के संत दयानाथ महाराज ने प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ सुरेन्द्र कुमार ,डॉ सुखवीर कस्वां, डॉ सीताराम कावलिया की उपस्थिति में नव सुसज्जित वार्डों का उद्घाटन किया गया। संतश्री ने वार्डों का अवलोकन किया व भर्ती रोगीयो को फल वितरित किए। उन्होंने मातृशक्ति व नवजात शिशुओं की चिकित्सकीय सुविधाओं को आराम दायक व स्वास्थ्य परक बनाने के लिए समिति सदस्यों के सहयोग पर हर्ष व्यक्त करते हुए आशीर्वाद दिया। इससे पूर्व समिति के वरिष्ठ संरक्षक इन्द्राज खींचड़, सीताराम जांगीड़ देवेन्द्र यादव, सीताराम दाधीच ने संतश्री का शाल व भगवा वस्त्र ओढ़ाकर स्वागत सम्मान किया। प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ सुरेन्द्र कुमार ने साज सज्जा व सफाई व्यवस्था पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए संस्था को धन्यवाद दिया। समिति अध्यक्ष विश्वनाथ सोनी ने सीताराम जांगीड़ की देखरेख में एक माह तक चले रंग रोगन व ढांचागत सुविधाओं में सुधार के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर समिति के सांवरमल जांगीड़, राधेश्याम पारीक, रणजीत सिंह चौधरी, वैध लक्ष्मीनारायण शर्मा, रामचंद्र शर्मा, अरूण कुमार शर्मा सीए, भुवनेश कुमार इन्दौरिया सीए,रामरतन प्रजापत, दिनेश भाटी, सचिन दाधीच, कुलदीप व्यास,अमित फोगला, ऋषभ यादव व राजकुमार चौधरी, मोतीलाल तातेड़, वासुदेव चाकलान, चिरंजीलाल जांगीड़, राजकुमार जांगीड़, सतनारायण जांगीड़, वंदित सहित कई गणमान्यजन व अस्पताल स्टाफ उपस्थित थे।