मांगों को लेकर दवाई खाद बीज एसोसिएसन ने राज्यपाल के नाम उपखंड अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
सुभाष वर्मा
तारानगर (नवयत्न) । दवाई खाद बीज एसोसिएसन तारानगर ने राज्यपाल के नाम उपखंड अधिकारी तारानगर को राजस्थान इनपुट डीलरों पर हो रहे अवेध वसली और अत्याचारों के सम्बन्ध में ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में सम्पूर्ण प्रदेश के इन्पुट डीलरों एवं दवाई खाद बीज आदान विक्रेता लंबे समय से किसानों को आवश्यक कृषि सामग्री उपलब्ध कराकर कृषि क्षेत्र की सेवा कर रहें है किन्तु वर्तमान समय में एसोसिएसन एवं इसके सदस्यों को विभिन्न प्रकार की अवेध वसूली (हाल ही में सीकर में जो प्रकरण) जिससे समस्त दुकानदारों में भारी रोष है जिसके चलते आज 12 जून 2026 को तारानगर दवाई खाद बीज एसोसिएसन के सभी दुकानदारों ने अपनी सभी दवाई खाद बीज की दुकाने बंद रखकर अपना रोष व्यक्त किया है।
एसोसिएशन ने सीकर में हाल ही में जो अवेध वसूली का प्रकरण हुआ है उसमें दोषियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाकर एकदम सही तरीके से जाँच करने तथा हाल ही में बीकानेर जो एसीबी की कार्यवाही हुई है उसकी एकदम सही तरीके से जांच हो और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की। तारानगर एसोसिएशन अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह राठौड़, सीताराम प्रजापत, विक्रम वालिया, सांवरमल प्रजापत, विकास कस्वां, महेंद्र तेतरवाल, आशाराम सैनी, चुन्नीलाल सैनी, प्रताप नेहरा, महेश सैनी, दीपक सहारण, मानसिंह बिजारणियां, गंगाधर सांगवान, प्रमोद कसवां, अभिषेक कुलड़िया सहित अनेकों दुकानदारों ने मिलकर ज्ञापन दिया।