योग, आयुर्वेद और प्राकृतिक चिकित्सा से स्वस्थ जीवन का संदेश

संजय सोनी
झुंझुनू (नवयत्न) । विश्वकर्मा मंदिर, झुंझुनूं में प्रातः 5:15 बजे से 6:30 बजे तक आयोजित नियमित योग कक्षा में प्राकृतिक चिकित्सक बंशी लाल भूरिया एवं डॉ. पूनम सिंघल ने योग, आयुर्वेद एवं प्राकृतिक चिकित्सा के महत्व पर उपयोगी जानकारी दी।
डॉ. पूनम सिंघल ने प्रतिभागियों को विभिन्न योगासनों एवं प्राणायाम का अभ्यास करवाते हुए उनके शारीरिक एवं मानसिक लाभों की जानकारी दी। वहीं प्राकृतिक चिकित्सक बंशी लाल भूरिया ने संतुलित एवं सात्विक आहार, प्राकृतिक चिकित्सा तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि नियमित योग, उचित खान-पान एवं प्राकृतिक चिकित्सा के माध्यम से अनेक रोगों से बचाव संभव है।
योग कक्षा में गायत्री शर्मा, खुशी वर्मा, ईशा, सुरुचि, दिव्या, कविता, टीना जगनानी, दीपाली, अजीत शर्मा एवं पवन सिंघल, राहुल जगनानी, शिवानी राणासरिया सहित अन्य साधकों ने उत्साहपूर्वक योगाभ्यास किया।

You might also like