मंत्री ने किसान पृथ्वीसिंह को सम्मानित किया

अमित प्रजापत
सुजानगढ़ (नवयत्न) । सुजानगढ़ के किसान पृथ्वी सिंह शेखावत ने उद्यानिकी – डिजिटल खेती में चूरू जले में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। पृथ्वीसिंह शेखावत को ग्राम रथ यात्रा के दौरान गांव सहनाली छोटी में मंत्री अविनाश गहलोत ने सम्मानित किया। मंत्री गहलोत ने 25 हजार रू व प्रशस्ति पत्र शेखावत को प्रदान किया। इस अवसर पर चूरू विधायक हरलाल सारण, जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा आदि मौजूद रहे। पृथ्वीसिंह ने बताया कि खेती में राज्य सरकार किसानों को खूब सहायता कर रही है।

You might also like