कांग्रेस नेताओं का धरना दूसरे दिन भी जारी

अमित प्रजापत
सुजानगढ़ (नवयत्न) । सुजानगढ़ नगरपरिषद कार्यालय पर कांग्रेस नेताओं का धरना लगातार दूसरे दिन मंगलवार को भी जारी रह। नेहरू पार्क में बाबा साहेब डाॅ. भीमराव अंबेडकर, महाकवि पद्मश्री कन्हैयालाल सेठिया, स्वतंत्रता सेनानी और कवि पं. गिरीशचंद्र मिश्र की मूर्तियां लगाने, सफाई व्यवस्था में ट्रैक्टर्स के टेंडर समय पर कर जनता को राहत पहुंचाने की मांग को लेकर चल रहे धरने पर अजय ढ़ेनवल, साबिर अली चैहान, एडवोकेट बनवारीलाल बिजारणिया, एडवोकेट गंगाधर मूंड, काॅमरेड रामनारायण रूलाणिया, किसान सभा अध्यक्ष तेजपाल गोदारा, जगदेव बेड़ा, एडवोकेट रामकुमार मेघवाल, मुकेश गोयल, बंटी लाखन सहित अनेक लोगों ने शिरकत की। धरनार्थी अजय ढ़ेनवाल ने बताया कि जब तक मांगे पूरी नहीं हो जाती, तब तक ध्रना जारी रहेगा। वहीं मांगो के समर्थन में एडीएम कार्यालय पर ज्ञापन भी सौंपा गया।

You might also like