विधानसभा क्षेत्र में योगी नाथ समाज द्वारा गुरु गोरखनाथ जी का प्रकटोत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया

सुरेंद्र शर्मा
झुंझुनू (नवयत्न) । विधानसभा क्षेत्र में योगी नाथ समाज के तत्वावधान में महायोगी गुरु गोरखनाथ जी का प्रकटोत्सव श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर माननीय विधायक श्री राजेन्द्र भाम्बू ने किठाना एवं मालसर में योगी नाथ समाज द्वारा आयोजित कार्यक्रमों में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।
किठाना के साथ-साथ मालसर में माननीय विधायक श्री राजेन्द्र भाम्बू की अनुशंसा पर निर्मित इंटरलॉक सड़क का लोकार्पण किया गया, जिससे स्थानीय नागरिकों को बेहतर आवागमन सुविधा प्राप्त होगी।
कार्यक्रम के दौरान माननीय विधायक श्री राजेन्द्र भाम्बू ने गुरु गोरखनाथ जी के आदर्शों, योग, तप और समाज सुधार में उनके योगदान पर प्रकाश डाला तथा समाज को एकजुट होकर शिक्षा, संस्कार और सेवा के मार्ग पर आगे बढ़ने का आह्वान किया।
इस अवसर पर योगी नाथ समाज की होन्हार बालिकाओं एवं बालकों का सम्मान कर उन्हें प्रोत्साहित किया गया, जिससे उनमें आगे बढ़ने की प्रेरणा मिले।
कार्यक्रम में धर्मपाल योगी (प्रदेश संयोजक), बेनी प्रसाद योगी (जिला अध्यक्ष, योगी नाथ समाज), शैलेश योगी (युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष), हिरेंद्र जी धनखड़ (किठाना सरपंच प्रतिनिधि), सुभाष योगी, रणजीत योगी, पंकज योगी, बूधराम योगी, सांवरमल योगी, योगी मोहननाथ, उम्मेद जी (पाटूसरी सरपंच) सहित समाज के अनेक गणमान्यजन एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन गुरु गोरखनाथ जी के जयघोष एवं सामाजिक एकता के संदेश के साथ हुआ।

You might also like