पांच सौ किलो हरी सब्जियां गोवंश को खिलाई एवं पक्षीयो के लिए पालसिये लगाये

श्रीराम तिवाड़ी
नोखा (नवयत्न) । नोखा उपखंड क्षेत्र में लगातार सामाजिक संगठन जन अधिकार सेना के द्वारा गौ एवं पक्षी सेवा कार्य आरंभ है। और विभिन्न तरह के गौ एवं पक्षी हितार्थ कार्य जनसेवकों के द्वारा जारी है। इसी के तहत पवित्र पीपल पूर्णिमा तिथि के पावन अवसर पर जनसेवकों के द्वारा गोवंश को पांच क्विंटल हरी सब्जियां खिलाई। जनसेवकों ने कन्हैयालाल सारस्वत, फनीराज हेदराबाद के आर्थिक सहयोग द्वारा सड़कों पर विचरण कर रहे निराश्रित गोवंश को हरी सब्जियां खिलाई और शान्ति वन नोखा में पक्षियों के पानी पीने हेतु पालसिये लगाये। संगठन लगातार गौ एवं पक्षी सेवा कार्य कर रहा है संगठन के प्रदेश कोषाध्यक्ष कानाराम शर्मा ने कहा कि गौ सेवा ही सबसे बड़ा सेवा का कार्य है। गौ सेवा से बड़ा कोई ही सेवा का कार्य नहीं है।हमें नियमित गौ सेवा जरूर करनी चाहिए।क्योंकि गौ माता में सभी प्रकार के देवी देवताओं का वास होता है । और किसी भुखे प्राणी की भुख प्यास मिटाने से बड़ा कोई भी पुण्य कार्य नहीं है।इस अवसर पर प्रदेश कोषाध्यक्ष कानाराम शर्मा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मालचंद सारस्वत, प्रचार मंत्री महेश पारीक,भाजपा किसान मोर्चा नोखा अध्यक्ष कैलाश कठातला,पण्डित राधेश्याम शर्मा ,राजु , सोमदत्त सारस्वत, मघाराम पंचारिया,देवेन्द्र पाणेचा, राजेश भार्गव सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

You might also like