शिक्षक संघ STFI ने विभिन्न मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

सुभाष वर्मा
तारानगर (नवयत्न) । राजस्थान शिक्षक संघ (STFI) के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को विभिन्न मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम तारानगर सीबीईओ बबलेश शर्मा को ज्ञापन सौंपा। संघ ने ज्ञापन में बताया कि सवेंदनाओं को दरकिनार कर शिक्षकों को तबादलो के नाम पर प्रताडित कर शिक्षकों व शिक्षा विभाग में भय पैदा किया जा जा रहा है। अच्छा कार्य करने वाले, असाध्य रोग से ग्रषित व विधवा, दिव्यांगों को दुरस्थ स्थानो पर स्थानांतरित कर चेहतों को लगाया जा रहा है जो स्थानांतरण नीति के खिलाफ है। संघ ने पक्षपात न कर शिक्षा विभाग में स्थानांतरण नीति के अनुसार ही तबादले करने, तृतीय श्रेणी शिक्षकों के स्थानांतरण स्थाई नीति अनुसार करने व विद्यालयों में विभिन्न विषयों के रिक्त पदों को भरने की मांग की। इस अवसर पर प्रांतीय प्रतिनिधि लिखमाराम नायक, लुणाराम खरड़िया, हवासिंह मोगा, इंद्राज स्वामी, विजयसिंह जाखड़, चन्द्रशेखर कस्वां, ओमप्रकाश गोस्वामी, विनोद कस्वां, प्रहलाद सहु , गोपीराम कस्वां, अविनाश, राजेन्द्र धेतरवाल, मांगीलाल गौड़, मदन सहारण, सुभाष सैनी आदि शिक्षक प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

You might also like