अंजनी माता महावीर हनुमान मंदिर का दो दिवसीय सातवां वार्षिक महोत्सव भक्ति और उल्लास के साथ हुआ सम्पन्न
ललित दाधीच
राजलदेसर (नवयत्न ) । कस्बे के देव नगर ढाणी बास में स्थित अंजनी माता महावीर हनुमान मंदिर का सातवां दो दिवसीय वार्षिकोत्सव का हुआ समापन । इस भव्य महोत्सव के दौरान आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। मंदिर के पुजारी राधेश्याम पारीक , डूंगरमल ने बताया की मंदिर परिसर जयकारों और भक्ति गीतों से गूंज उठा।
बुधवार रात्रि को आयोजित विशाल भजन संध्या में राजस्थान के प्रसिद्ध भजन गायक योगी शर्मा ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। भजनों की धुन पर श्रद्धालु देर रात तक झूमते नजर आए महोत्सव में दूर-दूर से श्रद्धालु पहुंचे ।महोत्सव के दूसरे दिन गुरुवार को बाबा की भव्य ज्योत और प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया और प्रसाद ग्रहण किया। इस दो दिवसीय आयोजन में राजस्थान के साथ-साथ देश के विभिन्न कोने कोने से भी सैकड़ों श्रद्धालुओं ने बाबा के दरबार में हाजिरी लगाई। भक्ति, श्रद्धा और उत्साह से सराबोर इस महोत्सव ने एक बार फिर सामाजिक और धार्मिक एकता की मिसाल पेश की । इस अवसर पर मुंबई निवासी अरुण सराफ , करण ,रेणु सराफ, मोहित गुप्ता , पीयूष , प्रीति उज्जैन , पुजारी , बजरंग , अंकित , मनोज भानु , मोहित , संजय , वीरेंद्र लाटा ,तुलसीराम पांडे , कालूराम जाट , अलका पारीक सहित अनेकों श्रद्धालु गण मौजूद रहे ।