ग्रामीणों की मांग , विभाग के लाइनमैन पर अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाये
निसं
चनाना (नवयत्न ) । क्षेत्र के ग्राम पंचायत चनाना में इन दिनों विजय सिंह कटेवा की दुकान के पास से हीरो एजेंसी तक सी सी सड़क का कार्य निर्माणाधीन है | सड़क का समतलीकरण करते समय सड़क सीमा में लगा हाई टेंशन के पोल की आस पास की मिट्टी हटाने से पोल का बेसमेंट बाहर निकलने से जमीन से तारो के बलबूते झूल रहा है | यह पोल सी सी सड़क बनाने वाले श्रमिको के ट्रेक्टर से पोल को टक्कर लगने से सड़क की बीचों बीच लटका हुआ है जो की आने जाने वाहनों का रास्ता ग्रामीणों ने पुलिस बेरीकेट्स लगाकर रोकने से आम रास्ता बंद हो गया लेकिन छोटे वाहनो का आवागमन लगातार हो रहा है | जिससे कभी बड़े हादसा होने का अंदेशा बना हुआ है |ग्रामीण करण सिंह के मुताबिक इस पोल के पास में गंदे पानी की सोखती कुई होने का अंदेशा है | गनीमत ये रही की पोल के झुकाव के समय कोई आम जन की उपस्तिथि नही थी केवल ट्रेक्टर ड्राईवर मोके पर उपस्थित था | ग्रामीणों के द्वारा विद्युत विभाग को सुचना देने पर भी विभाग द्वारा कोई कार्यवाही नही हुई |शायद विभाग कोई बड़ी घटना घटित होने का इन्तेजार कर रहा है |समाचार लिखे जाने तक विद्युत सप्लाई थी या नही इस बारे में भी कोई जानकारी नही थी। ग्रामीणों की मांग है की विभाग के लाइनमैन पर अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाये|