क्षेत्र में बदला मौसम का मिजाज

नवरतन वर्मा

चूरू (नवयत्न)। जिले में आज सुबह मौसम में बदलाव देखने को मिला। सुबह से ही बादल छाए हुए थे तथा आकाशीय बिजली गरज रही थी। गर्जन के साथ ही क्षेत्र में बारिश का दौर शुरू हुआ, जो करीब 10 मिनट तक चला। क्षेत्र में हुई बारिश के बाद कई मुख्य मार्गों में वर्षाती पानी एकत्रित हो गया, जिससे राहगीरों व वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। रतनगढ़ शहर के चूरू सड़क मार्ग, देराजसर रोड, रेलवे पुलिया, सरदारशहर बाईपास, हुडेरा सड़क मार्ग आदि स्थानों पर पानी एकत्रित होने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। वहीं स्कूल जाने वाले विद्यार्थी भी परेशान रहे। बारिश के कारण कुछ किसान चिंतित भी है। हालांकि अधिकांश किसानों ने अपनी पैदावार ले ली, लेकिन क्षेत्र में कुछ किसान ऐसे भी है, जिन्होंने अभी तक फसल नहीं निकाली, जिसके कारण उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा।

You might also like