बेटी की शादी में निकली बिंदौरी
निसं
चनान (नवयत्न ) । विवाह समारोह में बेटों की तरह ही अब बेटियों को भी घोड़ी पर चढ़कर बिंदौरी की रस्म निभाने की परंपरा ट्रेंड कर रही है। ऐसा ही नजारा झांझोय में देखने को मिला। सरिता देवी पत्नी नाहर सिंह पायल ने शादी से पहले अपनी बेटी को बेटे की तरह घोड़ी पर बैठाकर धूमधाम से बिंदौरी निकाली। वर्तमान में बेटियों के प्रति समाज में जागृति आई हैं। अब बेटियों को भी बेटों के समान समझा जाने लगा हैं। जो देश व समाज के लिए अभिनव पहल हैं। ऐसा ही बेटा-बेटी एक समानता का सन्देश गांव पायल परिवार ने दिया। जिसमें लाडली मोनिका पायल को घोड़ी पर बैठाकर डीजे के साथ बिंदोरी निकाली। नाहर सिंह पायल ने बताया कि बिटिया की बिंदौरी निकालने का एक मात्र उद्देश्य समाज में बेटा-बेटी के भेद को मिटाकर समानता का सन्देश देना हैं। बिंदौरी में सहेलियों, भाई बहनों, परिवारजनों सहित रिश्तेदारों ने नाचकर खुशियां मनाई। इस प्रकार के कार्यक्रमों से समाज में जागृति आती हैं, और बेटा-बेटी समानता के वातावरण का निर्माण होता हैं। इस दौरान प्रिया, अंकिता ,सुमित्रा, सुभिता मंजू, सुनीता, संजू, पूजा ज्योति कोमल आदि अनेक सहेलियां बंदौरी समझ में मौजूद कई प्रबुद्ध जन समेत समाज के गणमान्य लोग मौजूद रहे।