गौ माता को राष्ट्र माता बनाए जाने पर ,सनातन धर्म प्रेमियों की बैठक संपन्न
महेंद्र खडोलिया
श्रीमाधोपुर (नवयत्न) । गौ माता को राष्ट्र माता बनाए जाने के सनातन धर्म प्रेमियों बैठक धर्म जागरण संस्थान की प्रदेश कार्यालय में सम्पन्न हुई ।

संस्थान के प्रदेश मंत्री मुकेश कुमार ने बताया संस्थान के प्रदेश अध्यक्ष डा. प्रशांत शर्मा के नेतृत्व में दीप प्रज्वलन कर शुरू की गई ।धर्म जागरण संस्थान के कार्यों के बारे बताया ओर आने वाली 27 अप्रैल को गौ माता को राष्ट्र माता बनाए जाने के लिए सभी सनातन धर्म प्रेमियों से 9 बजे गौशाला पहुंचने का आग्रह किया। इसी के साथ संस्थान के महामंत्री डा. माधव सिंह भामु के द्वारा नव नियुक्तियां दी गई । मुकेश कुमार सैनी को संस्थान का खंडेला तहसील अध्यक्ष बनाया गया, देवेंद्र देवंदा जानकीपूरा ग्राम अध्यक्ष, मनीष सेन को निमेड़ा ग्राम अध्यक्ष,बनवारी लाल को ज्ञानपुरा अध्यक्ष,मनोज कुमावत को प्रदेश कार्यालय प्रचार प्रसार की जिम्मेदारी सौंपी गई।