डिपार्टमेंटल स्टोर का शटर तोड़कर चोरी करने वाले आए पुलिस गिरफ्त में

निसं
जयपुर (नवयत्न)। आदर्श नगर थाना पुलिस ने डिपार्टमेंटल स्टोर का शटर व ताला तोड़कर 70-75 हजार रुपए की नकदी चोरी करने की वारदात करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दो विधि से संघर्षरत बालकों को भी निरुद्ध किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी का माल बरामद कर लिया गया। पुलिस उपायुक्त जयपुर पूर्व रंजीता शर्मा ने बताया कि आदर्श नगर थाना पुलिस ने डिपार्टमेंटल स्टोर का शटर व ताला तोड़कर 70-75 हजार रुपए की नकदी चोरी करने रोहन चेढ़वाल 22, निवासी आदर्श नगर और हेमराज धानका उर्फ कालू 19, निवासी विराटनगर हाल जनता कॉलोनी को गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा दो बाल अपचारियों को भी निरुद्ध किया गया। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। पूछताछ में शहर में हुई अन्य नकबजनी और चोरी की वारदातों के खुलासे की संभावना है। थानाधिकारी छगन डांगी ने बताया कि सुनील कुमार 56 ने 31 अगस्त को रिपोर्ट दी थी कि 30 अगस्त रात करीब 9 बजे दुकान बंद कर घर गए थे। सुबह लौटने पर ताला टूटा मिला और गल्ले में रखे करीब 70-75 हजार रुपए गायब थे। इस पर प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई और सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ मुखबिर तंत्र की सक्रिय सूचना के आधार पर आरोपितों को धर-दबोचा।

You might also like