टिड्डी दल से टोंक जिले में फसलों व सब्जियों को नुकसान

टोंक,(दिनेश शर्मा)22 मई। पाकिस्तान से शुरू हुआ टिड्डी दल शुक्रवार की सुबह टोंक जिले में अजमेर की तरफ से मालपुरा के ग्रामीण इलाकों में प्रवेश किया। जिसने काश्तकारों की सब्जियों में काफ नुकसान पहुंचाया है वही टिड्डी दलों ने खेंतो में फ सलों को चौपट किये जाने की जानकारी मिली है। जिसकी इतला मिलते ही जिला प्रशासन एवं कृषि विभाग में हडकंप मच गया साथ ही कृषि विभाग के आलाअफसरों ने तुरन्त ही इलाके की तरफ रवाना हो गए जिन्होंने पूरी निगाह टिडडी दलों में उस वक्त तक रखी जब तक टिडडी दल सवाईमाधोपुर जिले में प्रवेश नही करा । विभाग के अधिकारियों ने सवाईमाधोपुर जिले के अधिकरियों को भी इसकी सूचना दी। वहीं किसानों ने टिडडी दल के टोंक जिले में प्रवेश किया वैसे ही खेतों में थाली,हॉर्न आदि बजा करके टिडडी दल से बचाव की कोशिश की।

टोंक जिले में शुक्रवार को टिड्डी दल ने मालपुरा उपखण्ड इलाके में अजमेर की सीमा से प्रवेश करते हुए टिड्डी दल ने जिले के नगर, बरोल, देशमा, देशमी, स्याह, बपडूंडा होते हुए पीपलू उपखण्ड के झिराना, काशीपुरा, नाथड़ी,कुरेडा, ककराज, सोहेला होते हुए टोंक के सरबराबाद,देवपुरा आदि होते हुए उनियारा क्षैत्र में प्रवेश किया। जिसकी इत्तला मिलते ही मालपुरा-टोडारायसिंह के भाजपा विधायक कन्हैया लाल चौधरी मालपुरा उपखण्ड इलाके का दौरा किया वही नुकसान की जानकारी ली।

टिडडी दल ने टोंक के सरबाराबाद ,देवुपरा,मण्डावर,देवली भांची सहित दर्जनों गांवो में सब्जियों, हरा चारा सहित कई फ सलों को चौपट किये जाने से किसानों व काश्तकारों को काफी नुकसान हुआ है। पीडि़त किसानों का कहना है कि कोरोना संक्रमण के कारण दो महीनों से लॉक डाउन से जूझ रहे है जिससे सब्जियां मण्डिय़ो में नही जाने से खेंतो में ही सड़ रही थी। वही दूसरी तरफ हाल ही में लॉक डाउन में दी गई रियायत से कुछ आस बंधी थी कि सब्जियों का धंधा बढेगा लेकिन टिड्डी दलों ने किसानों व काश्तकारों की उम्मीदों को धूमिल किया हैं।

कृषि विभाग (विस्तार)टोंक के उपनिदेशक महेश शर्मा ने बताया कि शुक्रवार को अजमेर जिले के अरांई इलाके से टोंक जिले के लाम्बाहरीसिंह में टिडडी दल ने प्रवेश किया जो टोंक में दो भागों में बंट गया एक दल तो टोंक के बनेठा होते हुए सवाई माधोपुर की तरफ तथा दूसरे दल ने ईसरदा की ओर प्रवेश किया है। उन्होंने बताया कि टिड्डी दल ज्यादातर इलाकों में ऊपर की तरफ से ही निकला है जिससे कोई ज्यादा नुकसान की सूचना अभी तक नही है।

You might also like