पांचू-मुंजारसर रोड पर देर रात दर्दनाक हादसा, दो की मौत

श्रीराम तिवाड़ी
नोखा (नवयत्न) । पांचू क्षेत्र के मुंजारसर रोड पर देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार गाय को बचाने के प्रयास में एक बोलेरो अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। घायलों को मामूली चोटें आई हैं। हादसे में मुंजारसर गांव निवासी भगवानदान तथा आवड़दान चारण की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद बोलेरो में फंसे युवकों को बाहर निकाला गया। मृतकों के शव पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाए गए हैं। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि दुर्घटना जयसिंह नेसर मगरा के पास हुई। देर रात हुए इस हादसे से क्षेत्र में शोक की लहर छा गई।

You might also like