ट्रेन को राज्य में प्रवेश नहीं दे रही ममता सरकार

नई दिल्ली 9 मई । केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ममता बनर्जी को पत्र लिखा है, जिसमें केंद्र सरकार द्वारा पश्चिम बंगाल के प्रवासी मजदूरों को घर पहुंचाने के लिए किए जा रहे प्रयासों में ममता सरकार के असहयोग का मुद्दा उठाया गया है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा है कि प्रवासी मजदूरों को ट्रेन से घर पहुंचने में ममता सरकार केंद्र की मदद नहीं कर रही है। उन्होंने कहा है कि बंगाल सरकार ट्रेन को राज्य में प्रवेश नहीं करने दे रही हैं। जहां कई राज्य सरकारें प्रवासी मजदूरों के लिए राज्य सरकारें विशेष ट्रेनों का संचालन कर रही हैं। वहीं बंगाल सरकार ने ऐसा कोई कदम नहीं उठाया है। पत्र में शाह ने कहा,की प्रवासियों को घर पहुंचने में मदद करने के लिए राज्य सरकार का सहयोग नहीं मिल रहा है। यह बंगाल में फंसे मजदूरों के साथ अन्याय है। इससे उनके लिए और मुश्किलें खड़ी हो जाएंगी।

You might also like