भाजपा में विधानसभा के तीन मंडलों का प्रशिक्षण शिविर आयोजित
सुरेंद्र शर्मा
सीकर (नवयत्न) । भाजपा में खंडेला विधानसभा के खंडेला, कांवट, कोटड़ी लुहावास मंडलों का प्रशिक्षण शिविर का आयोजन बुधवार को किया गया। प्रदेश महामंत्री मिथिलेश गौतम के मुख्य आतिथ्य में आयोजित प्रशिक्षण शिविर की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मनोज बाटड़ ने की व खंडेला विधायक सुभाष मील सहित मंडलों के संयोजक व पदाधिकारी मौजूद रहे।
मुख्य वक्ता प्रदेश महामंत्री मिथिलेश गौतम ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में भाजपा सरकार लगातार जनहित के कार्य कर रही है। सरकारी योजनाओं से जनता को लाभांवित कर रही है। कहा कि कार्यकर्ताओं का दायित्व बनता है कि ऐसी जनहितेषी सरकार की योजनाओं से लोगों को लाभांवित करवायें।
जिलाध्यक्ष मनोज बाटड़ ने कहा कि संगठन व भाजपा सरकार के कार्यों को पूर्ण करना हम सभी का दायित्व है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जनहित के कार्यों को पूर्ण करने के लिए समर्पित है।
खंडेला विधायक सुभाष मील ने कहा कि खंडेला विधानसभा में राज्य सरकार ने करोड़ों रूपये के विकास कार्य करवाए हैं। मुख्यमंत्री स्वयं खंडेला विधानसभा में रात्रि प्रवास कर आमजन की समस्याओं को पूर्ण किया है।
इस दौरान जिला महामंत्री राजेश रोलन, जिला उपाध्यक्ष बनवारी यादव, नेमीचंद कुमावत, रामवतार बड़सरा, मंडल संयोजक धीरज कौशिक, महेश सबल, गुलझारी सामोता, विश्वास गढ़वाल, प्रवीण लाटा, राजेंद्र भातरा, गुलाब गोयल आदि मौजूद रहे।