सतर्कता विभाग द्वारा प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित
निसं
खेतड़ी नगर (नवयत्न)। केसीसी प्रशासन भवन के सभागार कक्ष में शुक्रवार को सतर्कता जागरूकता अभियान के तहत केसीसी सतर्कता विभाग के तत्वावधान में प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन हुआ। सत्यनिष्ठा से समृद्धि समृद्धि के लिए ईमानदारी सतर्कता जागरूकता अभियान तहत जेम की नई सुविधाएं विषय पर कार्यशाला का आयोजन हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केसीसी कार्यपालक निदेशक पुरषोतम दास बोहरा थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में महाप्रबंधक विद्युत एस गुहा, मयूख चटर्जी, विपिन शर्मा, भुपेश बंबोरिया, यशोराज मीणा मौजूद थे। अध्यक्षता सहायक महाप्रबंधक सतर्कता देवेंद्र वर्मा ने की। पीडी बोहरा ने कहा कि सतर्कता केवल नियमों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह संगठन की कार्यप्रणाली को पारदर्शी बनाने और कार्य संस्कृति को मजबूत करने का माध्यम है। अधिकारी और कर्मचारी सतर्कता के सिद्धांतों को अपनाकर न केवल संस्थान के विकास में योगदान दे सकते हैं, बल्कि व्यक्तिगत जीवन में भी ईमानदारी और जिम्मेदारी का संदेश प्रसारित कर सकते हैं। एलएम जोशी ने जेम की नई सुविधाएं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस मौके पर शीलवा कुमार, राजेश डांढेल, सहायक महाप्रबंधक सतर्कता आनंद पांडे, संतोष कुमार बारीक, डॉ एस हादी, मोनिका, प्रिया दीक्षित, नीरज मीणा, अनुपसिंह मौजूद थे।