ट्रांसफॉर्मेटिव ट्यूज्डे कार्यक्रम आयोजित

श्रवण सारस्वत
रींगस (नवयत्न)। सीसीए शिक्षण संस्थान रींगस में राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के निर्देशानुसार एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में राजव्यापी फ्लैगशिप कार्यक्रम ट्रांसफॉर्मेटिव ट्यूज्डे का आयोजन ताल्लुका विधिक सेवा समिति रींगस अध्यक्ष एवं अति. मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट संयोगिता गहलोत के द्वारा किया गया। अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट संयोगिता गहलोत एवं संस्था सचिव डॉ अजय सक्सैना ने माँ सरस्वती और रीता चंद्र सक्सैना की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मंच का संचालन रघुवीर तंवर ने किया। एसीजेएम संयोगिता गहलोत द्वारा विद्यार्थियों को सुरक्षित जगह, जहां सपनों को पंख मिलते हैं टॉपिक पर अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाने, अपनी सुरक्षा के लिए मजबूती से खड़े रहने और जहां शिक्षा होती है, वहां कोई बच्चा असुरक्षित नहीं होता आदि विषयों पर विद्यार्थियों को जानकारी प्रदान की। डॉ अजय सक्सैना ने भी विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए बताया कि शिक्षा और संस्कार हमारे जीवन में कितना महत्व है। साथ ही उन्होंने बताया कि मोबाइल और टीवी स्क्रीन एक विद्यार्थी के सफलता में बाधक है। इस दौरान कमलकांत मिश्रा, विकेश शर्मा, कृष्ण कुमार छीपा, पम्मी मैडम, सुरेश कुमार लोरा, सुभाष दीवाच, चौथमल मोगा, संगीता चौधरी, संजोती मैडम एवं समस्त शिक्षक गण उपस्थित रहे।

You might also like